30+ Motivational Quotes In Hindi | मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में
सफलता हमारा परिचय दुनिया से करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है
महानता वह नहीं होती कि आप गिर गए और उठे ही ना महानता उसे कहते हैं जवाब गिरकर बार-बार उठते हैं .
अगर आपने सफर शुरू कर ही दिया है तो बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि वापस आने में जितनी दूरी तय होगी क्या पता मंजिल उससे भी पास हो .
महान कार्य को करने का यही तरीका है कि आप उसे पसंद करें जो आप करना चाहते हैं
स्टीव जॉब्स.
हम तब तक नही हारते जब तक हम कोशिश करना नहीं छोड़ते
अल्बर्ट आइंस्टीन.
सफलता का एक मूलभूत नियम है कि आप अपनी गलतियों के साथ-साथ दूसरों की गलतियों से भी सीखते चले और आगे बढ़े.
जीवन में समस्याओं का सामना इसलिए करना पड़ता है ताकि हम उन से लड़कर और भी मजबूती के साथ निखर कर आये .
नामुमकिन कुछ भी नही है हम वह सब कर सकते हैं जो हम सोच सकते हैं और वह सब सोच सकते हैं जो हमने कभी नहीं सोचा कि कि सब कुछ संभव है.
सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं
अब्दुल कलाम.
जमाने में वही लोग हम पर उंगली उठाते हैं जिनकी हमें छूने की औकात नहीं होती.
अपनी चुप्पी से सभी को खामोश रखिए और फिर ऐसा झटका दीजिए कि सबकुछ 440 वोल्ट का करंट लगे.
हर इंसान में कोई ना कोई प्रतिभा जरुर होती है
लेकिन लोग अक्सर इसे दूसरे जैसा बनने में नष्ट कर देते हैं.
अपनी मंजिल का रास्ता दूसरों से पूछोगे
तो भटक जाओगे
क्यूंकि आपकी मंजिल की अहमियत
जितनी आप जानते हो उतनी
और कोई नहीं जानता.
जिंदगी में हम कुछ नया इसलिए भी नहीं कर पाते
क्यूंकि हमें लगता है कि दूसरे नहीं कर पा रहे
तो हम कैसे कर सकते हैं.
मुश्किल वक्त का सबसे बड़ा सहारा है “उम्मीद”
जो एक प्यारी सी मुस्कान देकर
कानों में धीरे से कहती है कि –
“सब अच्छा होगा”.
पूरी दुनिया जीतकर भी
अगर माँ बाप का
दिल ना जीता तो
वो हार के समान है….
इंसान को कभी अपने वक्त पर घमंड नहीं करना चाहिए
जिंदगी है साहेब,
छोड़कर चली जाएगी
मेज पर होगी तस्वीर,
कुर्सी खाली रह जाएगी.
लोग आपके बारे में अच्छा सुनने पर शक करते हैं
और बुरा सुनने पर तुरंत यकीन कर लेते हैं.
पाप निःसंदेह बुरा है
लेकिन उससे भी बुरा है
पुण्य का अहंकार.
जीवन में तीन मंत्र हमेशा याद रखो
* आनंद में वचन मत दीजिये
* क्रोध में उत्तर मर दीजिये
* दुःख में निर्णय मत लीजिये.
कितना भी पकड़ो फिसलता जरूर है
ये वक्त है साहब बदलता जरूर है.
हीरे को परखना है तो अँधेरे का इंतजार करो
धूप में तो काँच के टुकड़े भी चमकने लगते हैं.
यदि अंधकार से लड़ने का संकल्प कोई कर लेता है!
तो एक अकेला जुगनू भी सब अंधकार हर लेता है!!

0 Comments